सरकारी स्कूल ढोलवाहा में मनाया गया तीज का त्योहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलवाहा में स्कूल मुखी अमनदीप सिंह की देखरेख में तीज का त्योहार बहुत ही शानदार तरीके से पंजाबी सभ्यता के मद्देनजर मनाया गया। इस मौके अपने विचार रखते अमनदीप सिंह ने कहा कि तियां दा त्योहार हमारी पंजाबी विरासत का एक अंग है, इस तरह के त्योहार हमारी पुरातन विरासत को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने में बहुत सहायी होते हैं।

Advertisements

इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी सभ्यता से जुड़े अलग अलग गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के लिए भी भिन भिन  प्रकार की प्रस्तुतियां का आयोजन किया। अंत में  अध्यापकों और विद्यार्थियों ने इस त्योहार और आयोजन के संबंध में अपने अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here