Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री के विरोधाभासी फैसलों से सरकार की हो रही किरकिरी: अरविंद खन्ना

मुख्यमंत्री के विरोधाभासी फैसलों से सरकार की हो रही किरकिरी: अरविंद खन्ना

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के विरोधाभासी फैसलों के कारण सरकार की किरकिरी हो रही है। आज यहां जारी एक बयान में खन्ना ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायतों के मामले में लिए गए बेतुके फैसले को वापस लेने से यह स्पष्ट हो गया है कि श्री मान को सरकार चलाने की कोई समझ नहीं है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नासमझी से सरकार चलाना राज्य हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने बॉस अरविंद केजरीवाल की तरह पहले विवादित फैसला लेते हैं और फिर उससे पीछे हटने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को किसी अनुभवी नेता की सलाह लेकर सरकार चलानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here