Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार करने के लिए सख्त मेहनत कर रही...

शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार करने के लिए सख्त मेहनत कर रही है पंजाब सरकार: मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार करने के लिए सख्त मेहनत के साथ जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब, देश का अग्रणी राज्य होगा। वे स्थानीय सरकारी एलीमेंट्री स्कूल व जिला स्पेशल रिसोर्स सैंटर(डी.एस.आर.सी) रेलवे मंडी में वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड्ज लिमिटेड की ओर से सी.एस.आर पहलकदमी के अंतर्गत करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Advertisements

इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, वर्धमान ग्रुप के प्रेसीडेंट व डायरेक्टर इंचार्ज आई.जे.एम.एस. सिद्धू व डायेक्टर वित्त व प्रशासन तरुण चावला भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्धमान ग्रुप ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के अंतर्गत करीब 42 लाख रुपए की लागत से क्लास रुम, बरामदा, टॉयलेट ब्लाक, वाटर कूलर व स्कूल के आंगन में पेवर ब्लाक का कार्य करवाया, जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि वर्धमान ग्रुप हमेशा ही सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने में आगे रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल के प्राइमरी ब्लाक व स्पैशल बच्चों के रिसोर्स सैंटर में अध्यापक काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल आफ एमीनेंस की शुरुआत हो चुकी है। राज्य सरकार के इस प्रयास से विद्यार्थियों खास तौर पर गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन स्कूलों से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे और राज्य का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर पार्षद मोनिका कतना, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह, सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की प्रिंसिपल ललिता रानी, सी.एच.टी आरती राणा, वंदना, पूनम, निधि, तेजिंदर, रुपिंदर, मोनिका के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here