विपक्षी गठबंधन परिवारवादी, भ्रष्टाचारी दलों का ठगबंधन है: खोजेवाल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से मुलाकात की जिसमें उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राष्ट्र की मजबूती के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। खोजेवाल ने तरुण चुघ से कहा कि अब ऐसा समय आ गया है जब राष्ट्र को और मजबूती देने की जरूरत है ताकि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के मंसूबों को विफल बनाया जा सके।

Advertisements

इस दौरान खोजेवाल ने पंजाब की राजनीती और जिले में भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी तरुण चुघ को दी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि जिला प्रधान खोजेवाल को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनहित योजनाओं को घर-घर तक प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचाने के लिए अभियान छेड़ने को कहा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू की हैं, जिसके चलते सभी मोर्चाओं के प्रभारी, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान, महिला और युवा मोर्चा के प्रभारी अपने-अपने वर्ग के लोगों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक करें और देखे कि जिन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है, उस तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाएं, ताकि हर कोई प्रधानमंत्री की योजनाओं से लाभान्वित हो।

इस पर मुख्य ध्यान देना है। खोजेवाल ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीति पर चर्चा हुई। वहीं भाजपा जल्द ही अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गावों का रुख करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गांव तक संगठन को स्थापित कर लिया जाएगा। भाजपा उन पंथक परिवारों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देगी, जिन परिवारों को शिरोमणि अकाली दल ने भुला दिया है।

इस दौरान खोजेवाल ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह विपक्षी गठबंधन नहीं बल्कि परिवार वादी, भ्रष्टाचारी दलों का ठगबंधन है, जिनकी कोई विचारधारा नहीं है केवल और केवल सत्ता लोभ के लिए ये दल साथ आने का भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र को लेकर चलने वाले, देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को लगातार मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here