
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष में एक समारोह शहीद भगत सिंह चौक में जिला अध्यक्ष नरिंदर सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव दीपक सभरवाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शहीद भगत सिंह,शहीद राजगुरू व शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन भेंट किये, शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर विशेष रूप से राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। लंगर की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने करवाते हुए कहा कि शहीदों की सोच पर नौजवानों को चलाने के लिए राष्ट्रीय विकास पार्टी ने जो प्रयास लगभग 25 वर्ष पूर्व शुरू किया था।

वह आज एक कामयाब और सफल मुकाम हासिल कर चुका है। क्योंकि शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस और शहीदों के शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक में हजारों की संख्या में नौजवान विभिन्न संस्थाओं के रूप में शहीदों को नमन करने यहाँ आते हैं।।यह स्मारक जवानों के लिए प्रेरणा स्थल बन चुका है। यहां सभी लोग राजनीति से हटकर दिल से सलाम करने आते है। पार्टी अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा और महासचिव दीपक सभरवाल ने कहा कि हमारी संस्था इस चौक में 101 फुट ऊंचा झंडा लगाने व प्रतिमा के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें हटाने के लिए पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा, मेयर सुरेंद्र कुमार शिंदा, जिलाधीश कोमल मित्तल का आभार व्यक्त करती है। जिन्होंने यह बड़ा कार्य लगन और मेहनत से करवा दिया।
इस चौक के विकास में सहयोग करने के लिए पूर्व मंत्री विजय सांपला के भी हम आभारी है। जिन्होंने अपने संसदीय कोष से 4 लाख रुपये विकास कार्य के लिए दिए थे। इस अवसर पर मंत्री जिंपा के भाई राजेश्वर कुमार बब्बी, मेयर सुरेंद्र कुमार शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी,अध्यक्ष विक्रम शर्मा बॉबी,पार्षद प्रदीप कुमार पार्षद,अशोक मेरा,राजेश वर्मा, सुखबीर सिंह मल्होत्रा,आप पार्टी नेता संदीप सैनी,सुरिंदर पाल कौर सैनी,राहुल बग्गा लक्की, गुरमीत सिंह डगाना, गुरप्रीत सिंह सैनी, महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, एडवोकेट डी एस बागी,अश्विनी शर्मा छोटा, पवन शर्मा,समाजसेवी वरुण शर्मा,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी, विकास शर्मा, प्रदीप शनडियाल, गुरमिंदर कौर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पलवी जोशी,बृज लाल आनंद, सूरज शर्मा, नीतीश वर्मा, सेहज मल्होत्रा व सुनंदन सूद ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।












