Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur रविवार को होगा सतगुरु सेवा समिति का संकीर्तन

रविवार को होगा सतगुरु सेवा समिति का संकीर्तन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव: सनातन धर्म की ध्वजा वाहक साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी के आश्रम श्री गीता भवन मानस कुंज चिंतपूर्णी मार्ग होशियारपुर में कल रविवार को भव्य संकीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। समिति के प्रधान तिलक राज गुप्ता एवं महासचिव राकेश भार्गव ने बताया कि पूज्य सतगुरु देव महाराज जी के आदेशानुसार मासिक संकीर्तन का आयोजन कल आश्रम में किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। समिति के चेयरमैन प्रेम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संकीर्तन का कार्यक्रम दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक रखा गया है।

Advertisements

तत्पश्चात समिति की मीटिंग होगी। उन्होंने बताया कि आश्रम में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। राजपुरोहित ने समस्त होशियारपुर वासियों से विनम्र प्रार्थना की कि वह प्रभु के इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने बताया कि आश्रम में श्री रामेश्वरानंद चैरिटेबल फिजियोथैरेपी हॉस्पिटल सफलतापूर्वक चल रहा है, जहां नाम मात्र सेवा देकर बिना दवाई के सभी जोड़ों के इलाज शिक्षित डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे हैं। इस मौके प्रधान तिलक राज गुप्ता, महासचिव राकेश भार्गव के अलावा हरीश मोहन प्राशर, सुरेंद्र शर्मा, सोहनलाल, अमरजीत शर्मा, रमेश कुमार सूरज, नरेश सेठी, राजकुमार ग्रोवर, विपिन शर्मा, हरिराम, हरीश ठाकुर, संजीव शर्मा, राकेश शर्मा, राकेश भसीन, रविन्द्र दत्ता, पुनीत शर्मा, चंद्र, प्रदीप, एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here