Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने जवान अमृतपाल की शहादत पर दुख किया व्यक्त

मुख्यमंत्री ने जवान अमृतपाल की शहादत पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 19 वर्षीय फ़ौजी जवान अमृतपाल सिंह की ड्यूटी निभाते हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतपाल सिंह मानसा ज़िले के गाँव कोटली कलां से सम्बन्धित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए ख़ास तौर पर परिवार के लिए अपूर्णीय कमी है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ गहरी हमदर्दी ज़ाहिर की और कहा कि इस दुःख की घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद ने अपनी ड्यूटी पूरे समर्पण और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभाई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद का बलिदान हमेशा नौजवानों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीति के मुताबिक पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here