Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh रवनीत सिंह बिट्टू, भारत भूषण आशु, संजय तलवाड़, शाम सुंदर मल्होत्रा समेत...

रवनीत सिंह बिट्टू, भारत भूषण आशु, संजय तलवाड़, शाम सुंदर मल्होत्रा समेत 60 कांग्रेसियों पर मामला दर्ज

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सांसद मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, लुधियाना कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ​​समेत 60 कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि यह मामला नगर निगम दफ्तर में ताला जड़ने के मामले में दफ्तर के चौंकीदार अमित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। अमित कुमार ने कहा कि मैं नगर निगम जोन-ई में चौकीदार के पद पर काम करता हूं। पिछले मंगलवार की सुबह 11:30 बजे मैं नगर निगम के गेट पर तैनात था।

Advertisements

इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने निगम कार्यालय में घुसकर मेरे साथ मारपीट करने का प्रयास किया। मैंने उन्हें रोका तो सभी ने मुझे घेर लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया। एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि पुलिस ने उक्त कांग्रेस नेताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले में सभी को नामजद कर लिया. पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए मौके से तस्वीरें और वीडियो एकत्र कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here