Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh धोखाधड़ी मामले में Mrs. Chandigarh गिरफ्तार

धोखाधड़ी मामले में Mrs. Chandigarh गिरफ्तार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में मिसेज चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। मिसेज चंडीगढ़ अर्पणा सगोत्रा पर धोखाधड़ी के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करीब ढ़ाई से तीन करोड़ रुपए की ठगी मार चुकी हैं। अर्पणा के साथ उसके बेटे कुणाल को भी पकड़ा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। छापेमारी में पुलिस को अब तक 500 ग्राम सोने की बिस्किट, 7 लाख कैश और एक फोर्ड कार भी बरामद की है। अर्पणा के पति संजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था। मोहाली पुलिस के मुताबिक मिसेज चंडीगढ़ ने पति संजय के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमिग्रेशन ऑफिस खोला।

Advertisements

जहां उन्होंने लोगों को विदेश भेजने का काम करने की बात कही। हालांकि वह लोगों से रुपए ले लेते थे। इसके बाद उन्हें विदेश नहीं भेजते। यही नहीं, जब लोग फोन करते तो उनकी कॉल नहीं उठाते थे। इस पूरी ठगी में वे सोशल मीड़िया का सहारा लेते थे। पुलिस जांच में पता चला कि मिसेज चंडीगढ़ और उसके पति ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाया। सोशल मीडिया पर कम रुपयों में जल्दी विदेश और खास तौर पर कनाडा भेजने के नाम पर लोगों को आकर्षित किया जाता। फिर उन्हें दफ्तर बुलाकर रुपए लिए जाते। बाद में यह रुपए हड़प लेते थे। इतना ही नहीं लोग जब अपने रुपए वापिस लेने की बात कहते थे तो वे खुद को पेशे से वकील बता उन पर ही पुलिस केस दर्ज करवाने की धमकी दे देती थी। लेकिन पुलिस ने अर्पणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here