जैन समाज की महिलाओं का प्रतिभोत्सव महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की एक शानदार पहल: विभा शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गौतम जैन तरुणी मंडल की ओर से केशो मंदिर में आयोजित प्रतिभोत्सव में आज कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी विभा शर्मा ने शिरकत की। मंडल की अध्यक्ष दीपाली जैन, सचिव ज्योति जैन, कोषाध्यक्ष इशिता जैन व अन्य पदाधिकारियों ने विभा शर्मा का स्वागत किया व आयोजन संबंधी जानकारी दी। प्रतिभोत्सव के दौरान विभा शर्मा ने कहा कि जैन समाज की महिलाओं की ओर से बहुत की बेहतरीन प्रयास कर इस प्रतिभोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं ने अपने अंदर की प्रतिभा दिखाते हुए हर किसी का मन मोह लिया।

Advertisements

विभा शर्मा ने कहा कि कहा कि महिलाओं की ऐसी भागीदारी से जहां समाज को एक नई दिशा मिली है वहीं महिलाओं में आत्म निर्भर होने का भाव भी पैदा होता है। उन्होंने इस मौके पर लगाए गए फूड स्टालों व अन्य साजो सामान के स्टालों का दौरा कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अर्चना जैन, महावीर जैन कालोनी के अध्यक्ष रवि जैन, महामंत्री रमेश जैन, अशोक जैन, धीरज शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here