Sunday, October 25, 2026
Home Punjab अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन मनजीत राय ने किया आहली कला के बांध का...

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन मनजीत राय ने किया आहली कला के बांध का दौरा

सुल्तानपुर लोधी /कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-गौरव मढ़िया: अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन व भारती जनता पार्टी के खंडूर साहिब क्षेत्र के मनजीत सिंह राय व भारतीय जनता पार्टी के हल्का प्रभारी करनजीत सिंह आहली की ओर से आहली कला के बांध का दौरा किया गया। इस मौके बातचीत करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन व भारती जनता पार्टी के खंडूर साहिब क्षेत्र के मनजीत सिंह राय ने कहा कि संत महापुरुष संत बाबा सुखा सिंह की ओर से अलग अलग जगहों पर की जा रही सेवाएं प्रशंसा योग है। उहोंने कहा कि जो काम सरकारे नहीं कर पाई वह काम संत बाबा सुखा सिंह सरहारी साहिब वाले कर रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ के दौरान हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। उहोंने कहा कि 20-25 हजार एकड़ जमीन अभी भी बाढ़ के पानी की चपेट में है।लेकिन सरकार कहीं नजर नहीं आ रही।उहोंने कहा कि  किसानों को अब गेहूं की बुआई की उम्मीद नहीं है।लेकिन सरकार ने अभी तक खराब हुई  फसल का  मुआवजा किसानों को नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 6800 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देकर किसानों का मजाक उड़ा रही है।जिन में से कई क्षेत्र ऐसे हैं ।जिन में अभी तक भी किसानों को ₹1 भी मुआवजा नहीं मिला है। उहोंने  सरकार से मांग की कि खराब हुई फसल का कम से कम किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़    मुआवजा देना चाहिए।उहोंने कहा कि 

अगर पैसे की कमी है। तो वह केंद्र से मदद लें। और हम भी सरकार का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 218 करोड़ रूपए भेजे गए थे। उनमें से भी पंजाब सरकार चूना लग गई है। इस मौके भाजपा के हल्का प्रभारी करनजीत सिंह आहली ने सरकार से खेतों में मिट्टी और रेत भरकर ले जाने की अवधि भी बढ़ाने की मांग की गई है।उहोंने कहा कि सरकार को अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर भेजना चाहिए और फिर फैसला सुनना चाहिए।इस मौके अल्पसंख्यक आयोग के  पूर्व चेयरमैन व भारती जनता पार्टी के  खंडूर साहिब क्षेत्र के मनजीत सिंह राय व भारतीय जनता पार्टी के हल्का प्रभारी करनजीत सिंह आहली ने संत बाबा हाकम सिंह से विचार विमर्श भी किया। और लोगों की समस्याएं भी सुनी।

इस मौके सर्कल प्रधान गुरमेल सिंह कबीरपुर, जिंदर पंडित जर्नल सचिव कबीरपुर, चरणजीत सिंह, जत्थे रणजीत सिंह आहली, गुरदयाल सिंह बाठ, बाबा राज, गुरबीर सिंह आहली, रछपाल सिंह संधू, गिरदौर सिंह आहली, नंबरदार कुलबीर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here