Friday, October 23, 2026
Home National अलेउ से मनाली तक बनेगी तीन किलोमीटर लंबी टनल

अलेउ से मनाली तक बनेगी तीन किलोमीटर लंबी टनल

कुल्लू (द स्टैलर न्यूज़), पलक। अलेउ से मनाली तक तीन किलोमीटर लंबी टनल बनने जा रही है। कुल्लू-मनाली हाईवे-3 को नए रुप में बनाने का खाका तैयार हो गया है। अब कुल्लू-मनाली राइट और लेफ्ट बैंक ओर से डबललेन सड़क बनेगी। जबकि कुल्लू-मनाली वाया नग्गर लेफ्ट बैंक में अलेउ से मनाली के फोरलेन पुर तक टनल का निर्माण किया जाएगा। यह तनल करीब तीन किलोमीटर तक लंबी होगी। एनएचआई टनल बनाने जा रहा है।

Advertisements

कुल्लू के बाशिंग में पुलिस लाइन के लिए ब्यास नदी पर पुल बनाकर यातायात राइट और लेफ्ट बैंक को मोड़ा जाएगा। इसकी डीपीआर का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि अब दोनों ओर से सड़क का निर्माण होगा। बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के समीप पुल का निर्माण कर लेफ्ट बैंक को जोड़ा जाएगा। यहां से मनाली तक ब्यास नदी के दोनों ओर डबललेन सड़के बनेगी। लेफ्ट बैंक में अलेउ से मनाली तक टनल का निर्माण किया जाएगा। लेफ्ट बैंक की डीपीआर बनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here