भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा भावना के साथ मनाया जाएगा: पार्षद लाडी

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। 27 अक्टूबर को 9:00 बजे करुणा सागर सृष्टिकर्ता रामायण रचियता भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा भावना एवं धूमधाम के साथ मुकेरियां में मनाया जा रहा है, इसके उपलक्ष्य में  वीरवार को विधि पूर्वक हवन यज्ञ किया गया। जिसके बाद श्री रामायण पाठ का आरंभ किया गया।

Advertisements

जानकारी देते हुए पार्षद विनोद कुमार लाडी ने बताया कि आज शुक्रवार 27 अक्टूबर को 9:00 बजे श्री रामायण पाठ के भोग डाले जाएंगे 10:00 बजे भजन मंडली द्वारा भजन किया जाएगा, 11:00 बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी और दोपहर 1:00 बजे विशेष सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, शनिवार 28 तारीख को दोपहर 1:00 बजे अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा और रात्रि 8:00 बजे भगवान वाल्मीकि जी का कीर्तन दरबार करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here