Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh सीईओ द्वारा राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, वोटर सूची की...

सीईओ द्वारा राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, वोटर सूची की प्राथमिक प्रकाशन की सी.डीज़ सौंपी  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ( सी.ई.ओ.) सिबिन सी द्वारा आज राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ वोटर सूची (बिना फोटो) के मसौदे की प्राथमिक प्रकाशन की सी.डीज़ सौंपने के लिए बैठक की गई। वोटर सूची के मसौदे की प्राथमिक प्रकाशन के साथ आज वोटर सूची को अपडेट करने सम्बन्धी विशेष मुहिम: विशेष संक्षिप्त संशोधन – 2024 शुरू हो गई है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सी.ई.ओ. ने बताया कि वोटर सूची में संशोधन सम्बन्धी गतिविधियाँ 27.10.2023 से 09.12.2023 तक चलेंगी और इस समय के दौरान वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटर सूची में संशोधन और वोट कटाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जायेगी। इस दौरान नागरिकों को दावे और ऐतराज़ दायर करने का मौका भी मिलेगा।  

Advertisements

बैठक के दौरान सिबिन सी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की मज़बूती संबंधी अवगत करवाया गया और बताया गया कि कैसे प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करके हर पड़ाव पर पारदर्शिता लाई गई है। राजनीतिक पार्टियों के सहयोग की माँग करते हुए सी.ई.ओ. पंजाब ने बताया कि 4 और 5 नवंबर, 2023 और 2 और 3 दिसंबर, 2023 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहाँ बूथ लेवल अफ़सर ( बी.एल.ओज) अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट ( बी.एल.ए.) नियुक्त करने और योग्य वोटरों की रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष कैंपों में भाग लेने की भी अपील की।  

सी.ई.ओ. ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को योग्य नौजवानों को मतदाताओं के रूप में रजिस्टर्ड होने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ मृतक मतदाताओं की वोट कटवाने सम्बन्धी प्रक्रिया में चुनावी कर्मियों को सहयोग देने के लिए कहा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here