लावारिस असहाय पशुओं की सुरक्षा हेतु सभी को करने होंगे प्रयास: अश्विनी गैंद

Nai-Soch-caught-stray-animals-at-officers-colony-Hoshiarpur.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लावारिस पशुओं की समस्या का हल तभी संभव है जब हम सभी इसके लिए प्रयास करेंगे तथा नई सोच द्वारा छेड़ी गई मुहिम में जनता के मिल रहे सहयोग ने इस मुहिम को और बल प्रदान किया है।

Advertisements

Triangle Acadamy

लावारिस असहाय पशुओं को कैटल पाउंड में रखने और उनके लिए चारे की व्यवस्था भी हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए जल्द ही जहां शहर के सामृथ लोगों से मुलाकात की जाएगी वहीं गांव-गांव जाकर भी लोगों को चारा भेंट करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उक्त बात नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने ऑफिसर कालोनी से लवारिस पशुओं को पकडऩे दौरान कही।

Narula Lehnga House Hoshiarpur

उन्होंने बताया कि कालोनी में लावारिस दो सांड़ जख्मी हालत में थे तथा उनका वहां रहने वाले कुछ लोगों द्वारा ईलाज करवाया जा रहा था। नई सोच को इसकी सूचना मिलने पर दोनों सांडों को कैचर की मदद से कैटल पाउंड पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार शुरु कर दिया गया है। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने बताया कि कालोनी में जाकर पता चला कि लाभ सिंह जैसे लोग भी हैं जो लावारिस पशुओं के प्रति संवेदना रखते हैं और वे पिछले 5-6 दिन से घायल संड़ों की सेवा कर रहे थे, जोकि सराहनीय है। इसी प्रकार दूसरे लोगों को भी आगे आना चाहिए, क्योंकि यह बेजुबान भी इसी धरती का अंग हैं व इन्हें भी जीने का अधिकार है।

hiwi cycle

इस अवसर पर अश्विनी शर्मा ज्योति, राकेश कुमार, अश्विनी शर्मा, आदित्य शर्मा, राजेश, सैलेश, अशोक सैनी, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, सोनू टंडन आदि ने सांडों को पकडऩे में मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here