भाजपा होशियारपुर ने मनाया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म दिवस

BJP-Hoshiarpur-celebrate-Bharat-Rattan-Atal-Bihari-Vajpaye's-BirthDay.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, गौसेवा कमिशन के चेयरमैन कीमती भगत एवं जिला प्रभारी जवाहर खुराना विशेष तौर से उपस्थित हुए।

Advertisements

hiwi cycle

इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है वह अटल जी के मार्ग दर्शन और प्रेरणा से ही पहुंची है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपना सारा जीवन देश एवं पार्टी की मजबूती में लगाया और आज भी उनके आशीर्वाद से पार्टी देश के कोने-कोने में सरकार बनाने में कामयाब हो रही है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी एक महान राजनायाक, प्रशासक और विचारक हैं। उनके कार्यकाल में देश में सडक़ों का जाल बिछा, जोकि शेर शाह सूरी के बाद अटल जी द्वारा उठाए गए सबसे बड़े कदम हैं। उन्होंने बताया कि देश में मैट्रो चलने का श्रेय भी अटल जी को जाता है और उनकी दूरदर्शी सोच पर चलते हुए ही आज देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी पार्टी का मान एवं सम्मान हैं तथा उनकी सादगी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल जी की भांति हमें भी किसी पद की लालसा के लिए नहीं बल्कि पार्टी एवं देश की सेवा हेतु एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करना चाहिए। जिससे कि पार्टी एवं देश दोनों की और मजबूत हो सकें। इस अवसर पर लड्डू बांट कर श्री अटल जी के जन्म दिन की खुशी भी सांझा की गई।

Triangle Acadamy

इस अवसर पर कमलजीत सेतिया, राकेश शर्मा पिंकी नंगल, महामंत्री गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस. बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर, उपाध्यक्ष सुषमा सेतिया, कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, सचिव डा. राज कुमार सैनी, एस.एम. सिद्धु, भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, पार्षद नरिंदर कौर, प्रीया सिद्धु, विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवज्दिंर बेदी, महामंत्री डा. पंकज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, महामंत्री विवेक सैनी गोल्डी, जगदीप सोहल, चंचला देवी, सुरिंदर कौर, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष डा. एस.के. आजाद, को-अप्रेटिव सैल अध्यक्ष अनिल कोहली, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, व्यापार सैल अध्यक्ष विनय गुप्ता, एन.आर.आई. सैल अध्यक्ष गुरविंदर सैनी, के अलावा प्रैस सहसचिव ज्योति कुमार जौली, मयंक शर्मा, कंमलजीत कौर, गुरमिंदर कौर, मनोज माटा, सुभाष शर्मा, अश्विनी छोटा, यशु जैन, तजिंदर वोहरा, विवेक कपूर, तरुण गुप्ता, तजिंदर, गुपप्रीत धामी, पवन शर्मा, जसबीर सिंह, नरेश कोच, पंकज मिश्रा, शुक्ला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलोक कुमार, रवि कुमार, शीबू, दीपक रौक्सी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Narula Lehnga House Hoshiarpur

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here