Sunday, October 25, 2026
Home Himachal युवा बेरोजगार कांग्रेसी गारंटी का कर रहे इंतज़ार: अंकुश दत्त शर्मा

युवा बेरोजगार कांग्रेसी गारंटी का कर रहे इंतज़ार: अंकुश दत्त शर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधानसभा चुनाव में युवाओं से किए गए वादों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनावी गारंटियां की घोषणा किये हुए एक साल बीत गया है, लेकिन कांग्रेस सरकार के धोखे के चलते युवाओं समेत हर वर्ग बेहाल है। न तो पहली केबिनेट में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरा हो पाया है और न ही बेरोजगारों को 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट-फंड मिल पाया है। युवाओं को रोजगार देना तो दूर, इस सरकार ने पहले से नौकरी कर रहे हजारों युवाओं को भी बेरोजगार कर दिया है।

Advertisements

अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले साल संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाते हुए कई वादे किए थे। चुनावी बेला मे हर बार झूठ का सहारा लेने वाली कांग्रेस के इस पुराने रिकाॅर्ड के चलते लोगों को उसके वादों पर भरोसा नहीं हो रहा था। इस पर कांग्रेस ने उन्हें गुमराह करने के लिए 10 गारंटियां दे दीं। इन झूठी गारंटियों के झांसे में आकर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, किसानों, पशु पालकों तथा कर्मचारियों समेत हर वर्ग ने चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया। कांग्रेस को सत्ता में आए एक साल होने जा रहा है, लेकिन उसकी कोई भी गारंटी या वादा पूरा नहीं हो पाया है।

अंकुश दत्त शर्मा  ने कहा कि कांग्रेस ने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की गारंटी दी थी। इस गारंटी में यह भी कहा गया था कि केबिनेट की पहली ही बैठक में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। चुनाव में कांग्रेस ने यह प्रचार भी किया था कि हिमाचल में 63,000 सरकारी पद खाली हैं। ऐसे में युवाओं ने कांग्रेस की इस गारंटी पर भरोसा करके इस उम्मीद में चुनाव में उसका साथ दे दिया कि उसकी सरकार बनते ही वे बेरोजगार नहीं रहेंगे। बेरोजगार युवाओं के परिवारों के सदस्यों ने भी इसी वजह से कांग्रेस का साथ दे दिया। कांग्रेस की सरकार बने एक साल बीतने को है, लेकिन नौकरियों को लेकर बेरोजगारों का इंतजार खत्म नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here