ज़िला संघर्ष कमेटी की ओर से नशों के विरूद्ध निकाला गया कैंडल मार्च

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): ज़िला संघर्ष कमेटी की ओर से ज़िला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में नशों के विरूद्ध कैंडल मार्च निकाला गया। कर्मवीर बाली ने कहा कि पंजाब में नशा समाप्त करने के लिए कांग्रेस पांच साल से पंजाब में राज कर गई और आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नशा समाप्त करने का वायदा करके पंजाब में सत्तासीन हुये 2 साल के करीब हो चुके हैं लेकिन नशा घटने की बजाये बढ़ रहा है, नशे पर नुकेल नहीं पड़ रही। अगर कोई आफिसर कार्यवाही करता है तो सत्ता पर विराजमान उस आफिसर को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही वाकया सिवल हस्पताल के बाहर नशा बेचने पर डी.एच.ओ लखवीर सिंह के साथ हुआ। उन्होंने नशे की रेहड़ी उठवा दी थी। फिर सत्ता पर विराजमान लोगों ने दोबारा रेहड़ी लगवाकर साबित कर दिया कि नशा तो सत्ता पर विराजमान होने का हथियार है।

Advertisements

इसे रोकर तो उनकी सत्ता छिन जायेगी। जनता से नशा रोकने में सहयोग मांगने वाले जनता से सहयोग लेकर उनकी ज़िन्दगी ही दाव पर लगा रहे है। जो नशा रोकने में सरकार की मदद करता है उसका नाम खुद ही नशा बेचने वालों के आगे उजागर कर दिया जाता है। ऐसा कार्य पंजाब में हो रहा है। नशा पैसा कमाने का शार्टकट तरीका है जिससे जल्दी जेबें भर जाती हैं। हर छोटा-मोटा नशा बेचने में लगा हुआ है। गली मुहल्लों में यह आम बिक रहा है। सी.आई.डी जो एक स्तम्भ है जिससे देश चल रहा है लेकिन उनकी रिपोर्ट पर भी कार्यवाही नही हो रही।

कर्मवीर बाली ने मुख्यमन्त्री पंजाब भगवन्त मान से अपील की कि सी.आई.डी. को पूरा अधिकार दिया जाये कि उन्हें एफ.आई.आर दर्ज करने का अधिकार हो और उन्हें समय रहते कार्यवाही करने का अधिकार दिया जाये। उन्हीं की रिपोर्ट से कोई कार्यवाही ने होना असमाजिक तत्वों को शह देना है। जो गोलियां नशे की चाय वाले से बरामद हुई थी उसकी विजीलैंस जांच करवाई जाये। सत्तासीन लोगों ने नगर निगम को भी पंगु बना दिया है।इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, जनरल सचिव नरिन्द्र कुमार, करण कुमार सचदेवा, विजय कुमार, महिन्दर सिंह अािद शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here