सर्वहितकारी विद्या मंदिर विद्यालय में मनाया गया दीपावली महापर्व

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी होशियारपुर में दीपावली, विश्वकर्मा दिवस, गोवर्धन पूजा, बंदी छोड़ दिवस एवं भाई दूज के पर्वों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान भारत गंडोत्रा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक संदीप जोशी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों द्वारा कक्षा सज्जा प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी कक्षा को स्वदेशी लड़ियों व स्वदेशी सामान के द्वारा ही बड़े सुंदर तरीके से सजाया व सभी छात्रों ने बड़े हर्षोल्लास से दीपावली के शुभ अवसर पर अपनी कक्षाओं में मां लक्ष्मी का भव्य व सुंदर मंदिर का निर्माण भी किया।

Advertisements

विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा ने इस उपलक्ष्य पर रामायण के एक प्रसंग के माध्यम से विद्यार्थियों को चरित्रवान एवं अपने अंदर श्रेष्ठ गुणों का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्री अरुण पुंज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के लिए खुशियां लेकर आने वाला पर्व है। उन्होंने पर्वों की इस लड़ी में आने वाले सभी त्योहारों का वैज्ञानिक महत्व भी बताया। बंदी छोड़ दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने गुरु हरगोविंद सिंह जी के प्रेरक प्रसंग बता कर इस दिवस पर साहस और आत्मविश्वास का महत्व बताया। प्रधानाचार्य अरुण पुंज व अतिथियों द्वारा दीपक जलाकर दीपावली के पर्व को विधिवत रूप से मनाया। विद्यालय प्रधान भारत गंडोत्रा ने विद्यालय स्टाफ व सभी छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभी छात्रों ने राम-नाम के संकीर्तन द्वारा प्रभु राम रामचंद्र जी का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here