Wednesday, October 21, 2026
Home Latest आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से बेटियों में बढ़ता है आत्मविश्वास

आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से बेटियों में बढ़ता है आत्मविश्वास

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। लड़कियों के विरुद्ध अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु देश भर में केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा अभियान चला कर बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है, जिसके चलते राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में कक्षा छठी से  बारह्बीं  की 172 छात्राओं के लिए आत्मरक्षा से संबंधित 10 दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ I  उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य  रजनीश रांगड़ा  ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण संकट की स्थिति में बेटियों के बचाव में सहायक व उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

Advertisements

इसके साथ ही बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से सबल भी बनती हैं। उन्होंने छात्राओं से  भयमुक्त होकर प्रशिक्षण ग्रहण करने का आह्वान किया ताकि मुसीबत के समय वे अपनी आत्मरक्षा खुद कर सके I ताई कमांडो में ग्रैंडमास्टर  दिनेश कुमार ने छात्राओं को इस पूरे शिविर के दौरान किन किन शारीरिक और मानसिक गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जानी है इस पर चर्चा की और छात्राओं को आत्मविश्वासपूर्ण रहने के लिए प्रारंभिक बातें बतलाई।

उन्होंने छत्राओं से आह्वान किया किया वे सब इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में उत्साहित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं और जंक फ़ूड खाने से बचें क्यूंकि इसको खाने से शरीर की इम्युनिटी कम हो जाती है I इस अवसर पर राजेश, संजीव, कृष्ण, सुमनलता, तनु, प्रोमिला, सुनीता, कुसुम लता और अनीता सभी अध्यापक उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here