Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में आम आदमी क्लीनिकों को मिली वैश्विक मान्यता

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में आम आदमी क्लीनिकों को मिली वैश्विक मान्यता

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में मूलभूत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे का कायाकल्प करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों को तब वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली, जब राज्य के आम आदमी क्लीनिकों ने नैरोबी में 14 से 16 नवंबर तक हुए ग्लोबल हैल्थ सप्लाई चेन सम्मेलन में पहला इनाम हासिल किया। 

Advertisements

यह जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को ‘दवाओं की हरेक व्यक्ति तक पहुँचः पंजाब से एक अध्ययन’ विषय के तहत दस्तावेज़ के लिए पहला इनाम मिला। उन्होंने कहा कि इस कान्फ़्रेंस में 85 मुल्कों ने भाग लिया और चार देशों ने अपने दस्तावेज़ दाखि़ल किये, जिनमें से पंजाब सरकार के दस्तावेज़ को अंतिम पेशकारी के लिए चुना गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों की सफलता की कहानी बतायी और बताया कि कैसे पंजाब सरकार ने प्राथमिक स्वस्थ्य देखभाल सहूलतों में तेज़ी से विस्तार किया और मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं दीं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की विजेता एंट्री में विज्ञान पर ज़ोर, समस्याओं के हल के लिए सुपर पुज़ीशनिंग, समाधान और प्रभाव की स्पष्टताः, नवीन समाधान, राजनैतिक इच्छा शक्ति कैसे मूलभूत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे के कायाकल्प के लिए सहायक, प्राईवेट क्षेत्र के साथ सहयोग और सुधारों के लिए स्पष्ट व्याख्या को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के हिस्सेदार मुल्कों ने इच्छा जताई कि वह पंजाब आकर आम आदमी क्लीनिक देखने के इच्छुक हैं और वह यह बात समझना चाहते हैं कि कैसे मरीज़ों को बिना किसी ख़र्च के उनके घरों के नज़दीक 84 दवाएँ और 40 क्लिनीकल टैस्ट किये जाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हिस्सेदार मुल्क इस बात से भी हैरान थे कि सभी आम आदमी क्लीनिक आई. टी. से लैस हैं और रजिस्ट्रेशन, डाक्टर की सलाह, टैस्ट और दवाएँ पूरी तरह डिजीटाईज़ड हैं। 

राज्य के लोगों को मुबारकबाद देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मान्यता ने राज्य के लोगों की और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने का जज़्बा भरा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी और कोशिशें की जाएंगी जिससे इन जनहितैषी पहलकदमियों से लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचना यकीनी बने। भगवंत सिंह मान ने इस नवीन उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग को मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि वह इसी मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा जारी रखेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here