Saturday, October 17, 2026
Home Jammu & Kashmir अपडेट: कालाकोट में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में...

अपडेट: कालाकोट में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मेजर शहीद

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच सुबह से चल रही मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि एक सेना अधिकारी जवान शहीद बताए हुए हैं और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। राजौरी के कालाकोट तहसील के धर्मसाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजीमाल क्षेत्र में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

Advertisements

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। वहीं इस गोलाबारी में सेना का एक मेजर और जवान शहीद बताया गए हैं जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है। वहीं खबर लिखे जाने तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here