सरकारी स्कूल अज्जोवाल मे संविधान दिवस के संबंध में कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल मे स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर के नेतृत्व में संविधान दिवस के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में कुलविंदर कौर, रणजीत कौर ,अर्चना तथा सुकृति कश्यप विशेष तौर पर शामिल हुई | इस मौके पर कुलविंदर कौर ने कहा कि संविधान हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक होने  की भावना का एहसास कराता है | जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारी का भी अहसास करवाते हैं |उन्होंने कहा कि हमारा देश जब आजाद हुआ था तो हमारे पास कोई संविधान नहीं था | संविधान के बिना देश नहीं चलाया जा सकता था | इसलिए इसको बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया था | 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था |

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्म तथा जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को आपस में जोड़ता है | इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं | संविधान के तहत ही सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट सहित देश की सभी अदालतें ,संसद , राज्यों के विधान मंडल, प्रधानमंत्री समेत इसी के तहत काम करते हैं | संविधान दिवस पर हमें जीवन भर अपने मौलिक कर्तव्य और देश का कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए | देश का अच्छा नागरिक बनने से  ना केवल संविधान का मकसद पूरा होगा बल्कि संविधान निर्माता के सपनों के राष्ट्र का निर्माण भी होगा | इस मौके पर स्कूल इंचार्ज शरणदीप कौर ने कहा कि हमें इस बात का फख्र है कि हमारे देश के सभी काम संविधान के अनुसार ही होते हैं | उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सबसे लंबा संविधान है | जिसमें हर चीज पूरी तरह से स्पष्ट तौर पर अंकित है| 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here