सरकार व प्रशासन आवारा पशुओं के आंतक को रोकने में नाकाम: सचदेवा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब की कांग्रेस सरकार हो चाहे दिल्ली की मोदी सरकार समय समय पर किसानों की हितैषी बनने संबंधी बड़े बड़े ब्यान देती है लेकिन हकीकत में ये सब ब्यान ब्यानों तक ही सीमित रह जाते है। क्योंकी जमींनी हकीकत में किसानों की हालत बहुत खराब है। कभी किसानों को मौसम की मार पड़ती है तो कभी सरकारों द्वारा कर्ज माफ न करने की। अब सबसे ज्यादा मार पड़ रही है आवारा पशुओं की।

Advertisements

उक्त बातों का प्रगटावा आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने गांव कालेवाल भगतां में किसानों की फसलों के नुकसान के बाद किया। परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि आये सरकारें किसानों की हमदर्दी के बड़े बड़े दावे करती है लेकिन ग्राऊंड में हकीकत दावों से कोसों दूर है। सचदेवा ने बताया पहले तो आवारा पशुओं की समस्या शहरों में देखने को मिलती थी और आवारा पशुओं के कारण सडक़ों पर जाम आम हो गए थे।

इसके अलावा कई बार आवारा पशु सडक़ हादसों का कारण भी बनते थे। लेकिन अब आवारा पशुओं का कहर किसानों पर भारी पड़ रहा हैं। सचदेवा ने बताया एक तो पहले से ही कर्ज में डूबे किसान आर्थिक तंगी में फसलों की बिजाई करते है ऊपर से किसानों की फसलों पर आवारा पशुओं के झुंड आकर उन्हें खराब कर देते है जिसके कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।

सचदेवा ने बताया गांव कालेवाल भगता के लोगों आवारा पशुओं की समस्या संबंधी उनके साथ संपर्क किया था जिसके बाद आप आदमी पार्टी के सदस्यों ने गांव निवासियों व जिमींदारों पवित्र सिंह, परगट सिंह, भूपिंदर सिंह, सतनाम सिंह सत्ता, रजिंदर सिंह और सर्वजीत के सहयोग के साथ आवारा पशुओं को पकड़ कर कैटल पाऊड भेजा।

सचदेवा ने कहा जो काम प्रशासन का है उसे लोगों को स्वयं करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा आवारा पशुओं को पकड़े की मुहिम को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुहिम चलाई थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को ऐसी समस्या सामने आती है तो वो उनके साथ संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर उनके साथ सिटी प्रधान मदन लाल सूद,वाईस प्रधान कुलभूषण, मलकीत सिंह, वाईस प्रधान कश्मीरा सिंह,हरिकृष्ण, कर्मजीत सिंह भी मौजूद थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here