Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पंजाब विधान सभा स्पीकर संधवां द्वारा इन्दरजीत खालसा के देहांत पर गहरा...

पंजाब विधान सभा स्पीकर संधवां द्वारा इन्दरजीत खालसा के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने एडवोकेट इन्दरजीत सिंह खालसा के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आज यहाँ से जारी बयान में विधान सभा स्पीकर ने कहा कि बाबा फऱीद शैक्षिक और धार्मिक संस्था के संस्थापक एडवोकेट इन्दरजीत सिंह ख़ालसा द्वारा धार्मिक और शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य प्रयास जि़ला फरीदकोट के लिए किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एडवोकेट इन्दरजीत सिंह ख़ालसा का नाम फरीदकोट निवासियों के दिलों में शाश्वत रूप से बसा रहेगा।   स्पीकर ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here