
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): नई सोच वैल्फेयर सोसायटी द्वारा संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम मन्दिर किया गया। जिसमें श्री राम मन्दिर से आये निमन्त्रण पत्र का स्वागत करते हुये होशियारपुर वासियों को 22 जनवरी 2024 को श्री राम मन्दिर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम में पहुंचने के लिये आहवान किया गया और कहा कि आयोध्य नगरी में पहुंच कर श्री राम जी के दर्शन करें और अपना जीवन सफल करें।

इसके साथ-साथ नई सोच संस्था के सदस्यों ने श्री राम मन्दिर को राष्ट्रीय मन्दिर का दर्जा देने पर केन्द्र सरकार का कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया और गत दिवस माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में भी श्री कृष्ण जन्म भूमि के सर्वे के बारे में जो हिन्दू धर्म के हक में फैसला किया उसका भी स्वागत किया गया और इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुस्लिम लीग द्वारा लगाई गई याचिका को खारिज करके बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला किया है जिससे हिन्दुस्तान में हिन्दुओं का गर्व से सिर ऊंचा हुआ है और भारत देश जल्दी ही हिन्दू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। इसका सारा श्रेय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों को जाता है। जो काम कांग्रेस सरकार 70 साल राज करके भी नही कर सकी वो काम मोदी सरकार ने 10 साल में करके दिखा दिया। उदाहरण के तौर पर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को खत्म करना। इस मौके पर भाजपा ज़िला महांमन्त्री एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्ट, यशपाल शर्मा, राजेश शर्मा, मधुसूदन तिवारी, अमन सेठी, नीरज गैंद, मणि कपूर, जसवीर सिंह, रविन्दर गुप्ता, हरिश गुप्ता हैप्पी, शिवम गैंद आदि उपस्थित थे।












