Saturday, October 24, 2026
Home Himachal सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ की बैठक में उठेंगे डीए व एरियर के...

सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ की बैठक में उठेंगे डीए व एरियर के मुद्दे : रमेश जरियाल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा । डीए और बकाया एरियर भुगतान को लेकर  हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ की बैठक 29 दिसंबर  को सुबह 11:00 बजे पुलिस लाइन हमीरपुर में  आयोजित होगी।  संघ के प्रेस सचिव रमेश चंद जरियाल ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों से आह्वान किया कि इस बैठक में बढ़-चढ कर भाग लें ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चर्चा की जा सके।

Advertisements

 रमेश जरियाल ने कहा कि सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी 2016 से रिवाइज हुए पे स्केल के एरियर को लेकर  सरकार से मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अब 12 प्रतिशत एरियर देय हो चुका है। इसके अतिरिक्त मेडिकल बिलों का भुगतान भी समंंप पर न होने के कारण कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारी परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here