Sunday, October 25, 2026
Home Himachal ढाबे पर खाना खाया, आधे पैसे दिए, पूरे मांगे तो कर दी...

ढाबे पर खाना खाया, आधे पैसे दिए, पूरे मांगे तो कर दी तोड़फोड़, मामला दर्ज 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर पुलिस स्टेशन बड़सर के तहत पड़ते एक ढाबे पर आरोपी ने अपने साथियों संग खाना खाया, आधे पैसे दिए, जब पूरे मांगे तो आरोपी गालियों पर उतर आया और ढाबे पर तोड़फोड़ कर दी। ढाबा मालिक की शिकायत पर बड़सर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्ण शर्मा पुत्र पवन कुमार निवासी गांव मक्कड़ र ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके ढाबे पर  योगेश और उसके साथियों ने खाना खाया। इसके बाद जब उनसे  खाने के पैसे मांगे तो, आधे पैसे दे कर गालियां  निकालना  शुरु कर दिया । आरोपियों ने  ढावे का सारा सामान तोड़  तेजधार हथियार से  हमला कर दिया।  पुलिस ने  योगेश निवासी घरान व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर 230/2023, आईपीसी की धारा 323, 451, 427, 147, 149, 504 के तहत रजिस्टर्ड कर छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here