सूर्य को ‘हेलो’ बोलने के लिए आदित्य एल-1 पहुंचा बेहद करीब

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। इसरो और भारत आज एक और इतिहास रचने जा रहा है। इसरो से मिली जानकारी अनुसार 6 जनवरी यानी आज शाम करीब 4 बजे आदित्य एल1 लैग्रेंजियन प्वाइंट पर पहुंच सकता है। इसरो सूर्य की स्टडी के लिए ‘आदित्य एल1’ को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर अंतिम गंतव्य एल-1 प्वाइंट पर स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के अनुसार अंतरिक्ष यान आदित्य एल-1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल 1)  पर पहुंचेगा, जिसे ‘हेलो’ कक्षा कहा जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सौर्य वातावरण में गतिशीलता, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या कोरोनल मास इजेक्शन, सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और विशेषताओं तथा पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है।  आपको बता दें कि सूर्य अध्ययन मिशन आदित्य एल-1 आज शाम करीब 4 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद दो साल तक सूर्य का अध्ययन करेगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here