Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना देने जा रहे अश्विनी...

पंजाब सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना देने जा रहे अश्विनी गैंद ने दी गिरफ्तारी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का घेराव करने के लिए होशियारपुर से भाजपा जिला सचिव अश्विनी गैंद ने साथियों सहित रवाना हुए। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि पंजाब सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से आवाज बुलंद की जा रही है।

Advertisements

जिसमें भारी तदाद में कार्यकर्ताओं व नेता इक्ट्ठे हुए। इसी दौरान रास्ते में पुलिस द्वारा भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें जिला सचिव अश्विनी गैंद ने भी अपनी गिरफ्तार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here