Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur मानसिक परेशानी से ग्रस्त सिमरन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मानसिक परेशानी से ग्रस्त सिमरन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा में आज सुबह एक युवक द्वारा मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान सिमरन पाल सिंह पुत्र अवताप सिंह निवासी वार्ड नं. 12 समीप लक्खी सिनेमा पुली के रूप में हुई है।

Advertisements

जानकारी अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है तथा युवक मानसिक परेशानी से पीडि़त था तथा उसने अपने घर की छत के साथ रस्सी बांध कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका पता चलते ही टांडा पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here