
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा के गांव तलवंडी सल्ला में नगर कीर्तन के दौरान लंगर में सेवा कर रहे युवक पर कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उनके द्वारा कल 5 जनवरी को गांव तलवंडी सल्ला में नगर कीर्तन के संबंध में लंगर लगाया हुआ था जिसमें उनका भतीजा साहिल में आया हुआ था इसी दौरान कुछ युवक तेजधार हथियार लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। जिसको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया।

इस संबंध में एसआई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि साहिल निवासी तलवंडी सल्ला, टांडा का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर में लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।












