पंजाबी धर्मों से ऊपर उठकर दुल्हा-भट्टी और लोहड़ी को जीवन का खास अंग करते हैं महसूस: डा. जमील

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर यहां एलायन्स क्लब होशियारपुर के संस्थापक एैली डॉ.जमील बाली जी के प्रयासों से पंजाब के महान उत्सव ’’लोहड़ी’’ पर दुल्हा-भट्टी को याद करते हुये प्रवासी गायक के.एस.भंवरा के एक गीत ’’लोहड़ी की रात’’ का लोक अर्पण समागम किया गया। जिसमें एैली अशोक पुरी, डॉ. मुहम्मद सलीम, फिल्म लेखक पवन सिंह तथा गीत के निर्देशक अशोक खुराना विशेष तौर पर उपस्थित हुये।  

Advertisements

इस अवसर पर डॉ.एम.जमील बाली ने बताया कि पूर्वी तथा पश्चिमी पंजाब में पंजाबी संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों के बेताज बादशाह दुल्हा-भट्टी को कभी भी पंजाबी संसार से निकाला नही जा सकता। गुरूकाल के अवसर पर दुल्हा-भट्टी हर उस मां-बहन का सरपरस्त होकर निभा जोकि पंजाबी जीवन की एक उदाहरण है। सभी पंजाबी धर्मों से ऊपर उठकर दुल्हा-भट्टी और लोहड़ी को अपनी जीवन का एक खास अंग महसूस करते हैं। इस अवसर पर एैली अशोक पुरी ने बताया कि हमें मानवीय मूल्यों से पंजाबी मुहांदरा सुधारने के लिए दुल्हा-भट्टी जैसे नायकों को हमेशा याद रखना चाहिए। अगर आज के नौजवान दुल्हा-भट्टी और भगत सिंह जैसे हीरो बन जाये तो हमारा कल बहुत सुन्दर बन जायेगा।  

’’लोहड़ी वाली रात’’ गीत में अशोक पुरी के साथ गुरू मान, इन्द्रप्रीत, संजीत, नरिन्दर, अमृत लाल, शरनजीत कौर और आशीष ने निशान सिंह की पहली लोहड़ी का माहौल सृजा है। इस अवसर पर डॉ. मुहम्मद सलीम, स्टाफ प्रिया, मनप्रीत, मुहम्मद हसन, मुहम्मद सादिक और फिज़िओथैरेपिस्ट ईशा विशेष तौर पर उपस्थित हुये। एलायन्स क्लब होशियापुर की तरफ से डॉ.एम.जमील बाली जी ने निर्देशक अशोक खुराना, फिल्म लेखक पवन सिंह, अशीष पुरी और अशोक पुरी को सम्मानित किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here