जापान चांद पर पहुंच कर भी हुआ असफल, अंतरिक्ष यान के सौर ऊर्जा सेल में आई खराबी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। चांद पर पहुंचने वाला जापान 5वां देश बन गया है। लेकिन यह पुरी तरह सफल नहीं हुआ। शुक्रवार को जापान का रोबोटिक स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग द मून सफलतापूर्वक चांद पर उतरा। जापान चांद पर पहुंच गया है, लेकिन यह मिशन पूरी तरह उम्मीद पर खरा नहीं उतरा। जापानी स्पेस एजेंसी के मुताबिक अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहा है। स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग द मून चंद्रमा के शियोली क्रेटर के पास से डेटा प्राप्त कर रहा है।

Advertisements

लेकिन अधिकारियों ने इसमें एक खराबी का जिक्र किया। अधिकारियों ने कहा कि लैंडर पर लगे सौर ऊर्जा सेल में खराबी देखने को मिली है। यह उम्मीद के मुताबिक बिजली नहीं बना रहे हैं। जिस कारण यह बैट्री मोड पर चल रहा है। बैट्री की अपनी क्षमता है, इस कारण यह अंतरिक्ष यान कुछ घंटे ही काम कर सकेगा। जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगी। लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में सूर्य की  रोशनी का रुख बदलता है और पैनल पर पड़ता है तो स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग द मून के सोलर पैनल बिजली बनाने में सक्षम हो सकते है। लोकिन अभी लैंडर का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here