Monday, October 12, 2026
Home Latest मुख्यमंत्री ममता की कार हुई हादसे का शिकार, सिर में लगी चोट

मुख्यमंत्री ममता की कार हुई हादसे का शिकार, सिर में लगी चोट

पश्चिमी बंगाल (द स्टैलर न्यूज़), पलक। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा कोलकाता से लौटते समय हुआ। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री ममता की कार तेज़ रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए और ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई। मुख्यमंत्री ममता को चोट कितनी गंभीर लगी है, इसके बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here