
ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ऊपर कई राउंड फायर किए गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मामले की जांच में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी मुताबक ओडिशा में बदमाशों ने नीलांचल एक्सप्रेस पर गोलियां चलाई हैं।

इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब ट्रेन चरंपा रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। ट्रेन प्रबंधक से शिकायत मिलने के बाद भद्रक जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। ये गोलीबारी गार्ड के वैन डिब्बे की ओर की गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।












