गणतंत्र दिवस के मौके पर सीआईएसएफ के 26 जाबांजो को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सीआईएसएफ के 26 जाबांजो को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पदक पाने वालों में दिल्ली एयरपोर्ट के उपमहानिरीक्षक जितेंद्र राणा और मुंबई एयरपोर्ट के उपमहानिरीक्षक मनोज शर्मा, उपमहानिरीक्षक दिनेश प्रताप परिहार और सहायक उपनिरीक्षक दिनेश प्रताप परिहार, सीनीयर कमांडेंट धीरज कुमार शुक्ल, सहायक कमांडेंट प्रमोद कुमार, सहायक कमांडेंट राजकमल विट्ठलराय श्रीजमाली, सहायक कमांडेंट रामबरन सिंह, सहायक कमांडेंट परिमल कुमार राम, सहायक कमांडेंट सुरेंद्रनाथ पी और सहायक कमांडेट राम पाल, सहायक कमांडेंट विजय नारायण तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राम चंदर जलवानिया, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रबिंदर कुमार गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अमिया मोहन मोहंती, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार हेड कांस्टेबल बी केशव राव, सहायक उप निरीक्षक शंकर गौंडी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सहायक उप निरीक्षक वेणुगोपाल राव पी, सहायक उप निरीक्षक बी.एस. सुरेशा, सहायक उप निरीक्षक बीर सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक एम रंगा स्वामी, सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक एस एंथोनी जेवियर राजन अधिकारी शामिल है। आपको बता दें कि हाल ही में डीआईजी मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्‍म 12वीं फेल रिलीज हुई थी। जिसके बाद से वे लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रहे नौजवानों के बीच चर्चा में हैं। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here