
बिहार (द स्टैलर न्यूज़), पलक। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब उन्हें 10 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पारंपरिक संबोधन के बाद विश्वास मत हासिल करेगी। बता दें कि नीतीश कुमार 28 जनवरी को एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे और नई कैबिनेट का गठन किया था, जिसमें बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।













