
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एशियन इंडोर एथलैटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीटों तेजिन्दर पाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस और एशियन चैंपियनशिप में पहली बार चैंपियन बनी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को मुबारकबाद दी है। तेहरान में चल रही एशियन इंडोर एथलैटिक्स चैंपियनशिप में पंजाब के एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट्ट मुकाबले और हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। तेजिन्दर तूर ने 19.72 मीटर गोला फैंक कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया।

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने पहली बार जीती एशियन चैंपियनशिप
अपने शानदार खेल कॅरियर में तूर इससे पहले बार दो बार एशियन गेमज़ और तीन बार एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 1500 मीटर में 4.29.55 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली हरमिलन ने पिछले साल एशियन गेमज़ में दो रजत पदक जीते थे। दूसरे तरफ़ मलेशिया में बैडमिंटन एशियन टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने फ़ाईनल में थाईलैंड को 3-2 के साथ हरा कर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला टीम ने पहली बार एशियन चैंपियनशिप जीती है। पंजाब की तन्वी शर्मा इस टीम की मैंबर है।
खेल मंत्री मीत हेयर ने विजेता खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते हुये कहा पंजाब के लिए यह गौरव की बात है कि खेल के क्षेत्र में हमारे खिलाड़ियों के निरंतर अच्छे नतीजे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब ने ऐसी खेल नीति बनाई है कि जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयारी के लिए नकद राशि दी जा रही है और खिलाड़ियों को नकद इनाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साल खिलाड़ियों के लिए सबसे अहम है क्योंकि अगस्त महीने पैरिस में ओलम्पिक खेल होने हैं। ओलम्पिक्स में हिस्सा लेने जाने वाले पंजाब के हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपए तैयारी के लिए मिलेंगे।











