Saturday, October 24, 2026
Home Crime होटल अंबर में कार्यरत मान सिंह निवासी नंदला, चम्बा को तेज तफ्तार...

होटल अंबर में कार्यरत मान सिंह निवासी नंदला, चम्बा को तेज तफ्तार कार ने मारी टक्कर, इंसाफ की लगाई गुहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि करीब 11 बजे बस स्टैंड चौक के समीप होटल से ड्यूटी खत्म करके घर को जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी अनुसार मान सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी नंदला, जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश (हाल निवासी न्यू माडल टाउन, होशियारपुर), जोकि बस स्टैंड के समीप होटल अंबर में नौकरी करता है, गत रात्रि करीब 11 बजे होटल से ड्यूटी खत्म करके वह पैदल ही माडल टाउन स्थित अपने घर की तरफ जा रहा था तो जैसे ही वह माता चिंतपूर्णी मोड़ पर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और इसके बाद गाड़ी पीपल के पेड़ के इर्दगिर्द बनाए गए थड़े से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी का नंबर भी नोट किया, जिस संबंधी उन्होंने पुलिस को जानकारी दे दी है।

घायल मान सिंह के अनुसार अभी तक पुलिस ने उसके बयान नहीं लिए हैं और न ही गाड़ी संबंधी कोई जांच की है। उसने पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here