Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur ग्रीन वैली, बसी खिजर में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना,...

ग्रीन वैली, बसी खिजर में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, कैश व अन्य सामान किया चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना माडल टाउन के तहत पड़ते क्षेत्र ग्रीनव वैली, बसी खिजर में एक घर को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने का समाचार है। चोरों ने कुछ ही देर में चोरी को अंजाम दिया और घर से कैश व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार सुनीता रानी पत्नी राम सिंह निवासी ग्रीन वैली, बसी खिजर ने बताया कि घर के समीप ही उऩकी दुकान है तथा 19 फरवरी को वह सुबह घर से दुकान के लिए गई थीं तथा दोपहर करीब 12 बजे वह घर चाय लेने आई थी, उस समय घर में सब ठीक था।

Advertisements

लेकिन जब वह दोबारा 2 बजे घर आई तो उऩ्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने 12 से 2 के बीच चोरी को अंजाम दिया। इस पर उन्होंने इसकी सूचना अपने पति व पुलिस को दी। उऩ्होंने बताया कि चोर घर से करीब 55 हजार रुपये कैश, 150 अस्ट्रेलियन डालर, 3 मोबाइल फोन तथा 3 एटीएम कार्ड के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने इस संबंधी थाना माडल टाउन पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरों को पकड़ने की अपील की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर लिया था।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here