Saturday, October 31, 2026
Home Punjab गैंगस्टर अंकुर और शुभम मोटा के बीच हुआ टकराव, चली अंधाधुंध गोलियां,...

गैंगस्टर अंकुर और शुभम मोटा के बीच हुआ टकराव, चली अंधाधुंध गोलियां, 1 की लगी गोली

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना से एक खबर सामने आई है। जहां पर सुभानी बिल्डिंग इलाके में देर रात अंकुर और शुभम मोटा गैंग के बीच टकराव हुआ। दोनों गुटों की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की गई। गैंगवार में शुभम मोटा की जांघ में गोली लगने की सूचना मिली है, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गैंगवार के दौरान गैंगस्टरों ने क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था।

Advertisements

जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक अंकुर गैंग से टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की जांघ में गोली लगी है। शुभम करीब 2 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है। शुभम पहले कांग्रेस का युवा नेता भी रह चुका है। राजनीतिक पार्टियों के साथ उसके अच्छे संबंध रहे हैं। देर रात पुलिस को इस बारे में कोई सूचना मिली थी। सुबह इस बारे में पुलिस के सीनियर अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने क्राइम सीन पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि इस दोनों में चुनाव के दौरान दोनों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच आपसी रंजिश बढ़ गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here