Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए...

मुख्यमंत्री ने सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा लीडरशिप की सख्त आलोचना की

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिम बंगाल में एक सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा नेताओं की सख्त आलोचना की है।

Advertisements

आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भगवा पार्टी के नेता उस समुदाय की छवि और क्षमता पर सवाल उठा रहे है जिसे देशभक्त और राष्ट्रवादी तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस हकीकत को झुठला रहे है कि पंजाबियों, विशेषकर सिख समुदाय ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिए है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश को अनाज सुरक्षा के मामले में आत्म-निर्भर बनाने में सिख किसानों ने बड़ा योगदान है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के वीर सपूत देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बेमिसाल बलिदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि भाजपा नेता निष्ठापूर्वक अपनी डियूटी निभाने वाले सिख अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी बता रहे है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा नेताओं की यह हरकत पंजाबियों विशेषकर सिख समुदाय का घोर अपमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें जुल्म, अन्याय और दमन का सामना करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लीडरशिप का यह घृणित कदम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी लीडरशिप को अपने नेताओं के इस गैरजिम्मेदार, अपमानजनक और भेदभावपूर्ण रवैये के लिए माफी मांगनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा पंजाब उस बहादुर सिख पुलिस अधिकारी के साथ खड़ा है जिन्होंने अपनी डियूटी निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here