गगनयान मिशन: आखिरी टेस्‍ट्स में सफल हुआ ‘सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन’

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इसरो को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो ने सोशन मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है जिसमें बताया है कि इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का ‘सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन’, आखिरी टेस्‍ट्स में सफल साबित हुआ है। इस क्रायोजेनिक इंजन का काम गगनयान मिशन के लिए LVM लॉन्‍च रॉकेट के ‘क्रायोजेनिक चरण’ को पावर देना है। इसरो का कहना है कि कठिन टेस्‍ट से इंजन की क्षमताओं का पता चलता है। 2025 तक इसरो स्पेस में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य लेकर चल रही है और गगनयान इसी मिशन का नाम है। उन्होंने बताया कि यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन होगा। इसरो का लक्ष्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में भेजना है। मिशन को 2021 के लिए प्लान किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here