Monday, October 12, 2026
Home National दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आप-काग्रेंस नेताओं बीच गठबंधन का हुआ...

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आप-काग्रेंस नेताओं बीच गठबंधन का हुआ ऐलान

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आप-काग्रेंस नेताओं  बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisements

इस सबंधी आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा कि यह चुनाव भारत लड़ेगा। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस गठबंधन के बाद बीजेपी ने जो रणनीति बनाई थी वह पलट जाएगी। हम ये चुनाव जीतेंगे।” इसी तरह, ‘आप’ गुजरात की 26 में से 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा की 10 सीटों में से 9 सीटों पर ‘आप’ और 1 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में कांग्रेस 1 सीट पर और गोवा में 2 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here