Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir सरकारी कालेज में सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर के पांचवें दिन जागरूकता...

सरकारी कालेज में सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर के पांचवें दिन जागरूकता कार्यक्रम

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। सीमावर्ती जिला राजौरी के अंतर्गत शहीद घनीशाम सरकारी कालेज डूंगी में विशेष शीतकालीन शिविर के आधीन पांचवें दिन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) इकाई के स्वयंसेवकों ने सतत विकास लक्ष्यों (सस्टेनेबल डेवलोपमेन्ट गोल) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। ठंड भरे मौसम व बारिश के बीच भी कॉलेज के स्वयंसेवकों व कॉलेज प्रशासन में सस्टेनेबल डेवलोपमेन्ट गोल के जागरुकता कार्यक्रम में जोश देखा गया। वहीं कार्यक्रम में भाग लेने बाले स्वयंसेवकों को प्रधानाचार्य डा. सिंह द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. जयपाल सिंह के उद्घाटन भाषण से हुई। सिंह ने अपने भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि टिकाऊ उद्देश्यों को प्राप्त करने में आम लोग क्या भूमिका निभा सकते हैं। और 2030 तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना निर्धारित किया गया हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न एसडीजी पर ध्यान केंद्रित करना अनिवार्य है जो कि जलवायु का स्रोत है। दुनिया भर में मानवीय गतिविधियों से सीधे तौर पर जुड़ी अन्य समस्याएं। यह सरकारी कालेज भारत -पाक सीमा के साथ सटा हुआ है। इस क्षेत्र के अधीन जीवन व्यतीत करने वाले लोगों ने काफी मुश्किले झेली हैं। स्वयंसेवकों को चाहिए कि वह लक्ष्यों के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता फैलाएं। ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सरकारी योजनाओं का बढ़ चढ़कर भाग लें।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अहसान अहमद ने भी सतत विकास लक्ष्यों की स्थापना के पीछे के कारणों पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों में से लगभग 7 स्वयंसेवकों ने एसडीजी के विभिन्न पहलुओं और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में देशों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न देशों ने इस संबंध में अब तक क्या प्रगति की है इस पर भी प्रकाश डाला गया। मो. आसिफ, शराज अहमद, तारिक हुसैन को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। अंत में शीतकालीन के पांचवे दिन हुए कार्यक्रम में भाग लेने बाले स्वयंसेवकों , प्रधानाचार्य प्रो. जयपाल सिंह अन्य स्टाफ का स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. समीना खान द्वारा धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करने बालों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो. जयपाल सिंह ने पुरस्कृत किया । इस अवसर पर प्रोफेसर मोहम्मद खालिद के अलावा प्रोफेसर प्रतिमा, प्रोफेसर रजनी और प्रोफेसर संजोगिता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here