पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों पर दागे गोले, 14 वर्षीय युवती सहित 2 घायल, जिंदा मिला बम्ब किया निष्क्रिय

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा। अपनी नापाक इरादों को सफल बनाने के लिए पाकिस्तान आम लोगों को निशाना बनाने से भी कतरा नहीं रहे हैं। भारत-पाक नियंत्रण रेखा के साथ लगते जिला राजौरी के मंजाकोट भारतीय सेक्टर में पाकिस्तानी फोर्स ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए रिहायशी इलाकों पर मोटार्र दागे। पाकिस्तान इस हरकत से बेखबर अपने घरों में लॉक डाउन के दौरान आराम फरमा रहे सीमावर्ती लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

Advertisements

वहीं अचानक से की गई इस गोलाबारी में मंजाकोट क्षेत्र के दो नागरिक घायल हो गए जिनमें एक 14 वर्षीय युवती भी शामिल है। हालांकि भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया परंतु गांव में दागे गए मोटार्र से निकले छर्रे की चपेट में आकर दो लोग जिनकी पहचान मो. रफीक पुत्र अली हैदर खान और 14 वर्षीय सानिया शब्बीर पुत्री मो. शब्बीर दोनों निवासी खोरीनार राजधानी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। और प्राथमिक उपचार देने के उपरांत घायलों को जीएमसी अस्पताल राजौरी लाया गया। इस गोलाबारी में तीन मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इस में आधा दर्जन पालतू जानवर भी घायल हुए हैं। इसके अलावा मोटार्र गिरने की वजह से कई मकानों में दरारें भी आई हैं। वीते रोज से पुंछ जिला के आधीन भारतीय सेक्टरों में पाकिस्तान बिना किसी उकसबे के बम्ब-गोले दाग रहा है। मेंढर सेक्टर के अंतर्गत भारतीय सेना को जिंदा बम्ब ( मोर्टार) मिला जिसे जेके पुलिस की निगरानी में बुधवार दोपहर को निष्क्रिय किया गया। वहीं सैन्य सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को भी काफी क्षति पहुंची है। कई पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

बतादें कि वीते मंगलवार दोपहर के बाद भी पाक सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ जिले के मेंढर व बालाकोट सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी। पाक सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पहले भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। उसके बाद रिहायशी क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। बीती देर रात बालाकोट सेक्टर में भी गोलाबारी की गई। भारतीय सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं, पाक रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से सोमवार रात करीब दस बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के चक चंगा व छनटांडा गांवों में मोर्टार दागे व मशीनगनों से फायरिंग की। लोग बंकरों में घुस गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here