Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur रयात बाहरा में 69वां गणतंत्रता दिवस मनाया

रयात बाहरा में 69वां गणतंत्रता दिवस मनाया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। रयात बाहरा में 69वां गणतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कैंपस के सभी कालेजों के छात्रों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया व सभ्याचार व देशभक्ति से सबंधित कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर बीएड कालेज की प्रिंसीपल डॉ. कमलेश कुमारी ने ध्वज फहराया। इस मौके पर डॉ. कमलेश ने भारतीय संविधान के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर कालेज की सुरक्षा टुक्ड़ी ने सलामी दी ।

Advertisements

इस मौके पर कैंपस के छात्रों ने देशभक्ति के गीत , कविता व डांस पेश किया । इस मौके पर बच्चों को लड्डू बांटे गए। इस मौके पर प्रो. मीनक्षी, डॉ. कुलदीप वालिया, प्रो. प्रेम लता , डॉ.ज्योतसना, डॉ.विभा चावला, डॉ. पारुल खन्ना, अनुराधा साहनी , मनप्रीत भाटिया , हरिंदर जसवाल , गुरप्रीत बेदी के अलावा कैंपस का समस्त स्टाफ उपस्थित था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here