पार्टी की मजबूती और विस्तार पर दिया जा रहा है विशेष ध्यानः विनीता शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस ब्लाक प्रधान विनीता शर्मा की तरफ से पार्टी की मजबूती एवं विस्तार के लिए पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यामिनी गौमर विशेष तौर से उपस्थित हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए विनीता शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए हर कदम उठाया जाएगा तथा पार्टी के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस से जुड़ी समस्त सदस्याओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए भी पार्टी हाईकमांड के समक्ष मामले उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और महिला कांग्रेस इनमें अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर यामिनी गौमर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मनदीप मठारु, मोनिका सैनी, निताशा, प्रो. सरोज अग्रवाल, हरविंदर, बलजीत, सतनाम कौर मठारु, मनदीप, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here