Saturday, October 31, 2026
Home Punjab सर्वसम्मति से सतलुज प्रेस क्लब का किया गठन

सर्वसम्मति से सतलुज प्रेस क्लब का किया गठन

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रूपनगर व क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों की एक बैठक वाटर लिली रूपनगर में हुई। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने निर्णय लिया कि एक नए प्रेस क्लब का गठन किया जाए तथा सर्वसम्मति से सतलुज प्रेस क्लब रूपनगर का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अशोक कुमार को सरप्रस्त, सरबजीत सिंह कोटला निहंग को अध्यक्ष, अवतार सिंह कंबोज को उपाध्यक्ष, शमशेर सिंह बग्गा को महासचिव, दर्शन सिंह ग्रेवाल को कैशियर, गुरमिंदर सिंह सीहोमाजरा को ज्वाइंट सचिव, सोमराज शर्मा को प्रैस सचिव चुना गया और अनुशासनी कमेटी में अध्यक्ष व महासचिव समेत कमल भारज, अमर शर्मा व मनप्रीत सिंह तोकी घनौली को मेंबर बनाया गया।

Advertisements

इसके अलावा विजय कपूर, कश्मीर चंद राणा, मनदीप सिंह, कुलवंत सिंह सैनी, परमजीत सिंह, अनिल शर्मा, संजीव ठाकुर, गुरुमीत सिंह टोनी, दविंदर शर्मा, राधे श्याम, ध्रुव नारंग, पुलकित बैंस व गुरमिदर रोमी को मेंबर बनाया गया है। नए चुने अध्यक्ष सरबजीत सिंह कोटला निहंग ने कहा कि सभी पत्रकार साथियों व लोगों की समस्याओं को प्रशासन के ध्यान में लाकर उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here